केकेआर का प्रायोजक बना सैनसुई

मुम्बई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। जापानी इलेक्ट्रॉनिक कम्पनी-सैनसुई ने शनिवार को लगातार दूसरे साल इंडियन प्रीमियर लीग टीम कोलकाता नाइट राइर्ड्स (केकेआर) का प्रायोजक बनने की घोषणा की।

कोलकाता में 8 अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल के आठवें संस्करण में सैनसुई का लोगो केकेआर टीम के खिलाड़ियों की जर्सी के पिछले हिस्से पर लिखा होगा।

केकेआर टीम इस साल खिताब बचाने उतरेगी। इस टीम ने गौतम गम्भीर के नेतृत्व में अब तक दो बार आईपीएल खिताब जीता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493