नई दिल्ली, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने शनिवार को ब्राजील की मेजबानी में खेले जा रहे पैरालम्पिक खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले मरियप्पन थंगावेलु और कांस्य पदक जीतने वाले वरुण सिंह भाटी को बधाई दी है।
मरियप्पन ने ऊंची कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है तो वहीं वरुण ने इसी स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया।
केजरीवाल ने ट्वीट किया, “मरियप्पन और भाटी को स्वर्ण एवं कांस्य पदक जीतने पर मेरी तरफ से बधाई। आपने देश को गौरवान्वित किया है।”
मारियप्पन ने 1.89 मीटर की कूद लगाई। वहीं, भाटी ने अपना बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 1.86 मीटर की कूद लगाई।
dharmpath.com dharmpath