लंदन, 24 जून (आईएएनएस)। टेलीविजन हस्ती केटी प्राइस की आठ साल की बेटी प्रिंसेस को लगा था कि घुड़सवारी करते समय घोड़े से गिरने की वजह से उसका हाथ टूटकर अलग हो गया है।
प्रिंसेस का हाथ इस महीने की शुरुआत में उस वक्त टूट गया था, जब वह उस घोड़े के बच्चे के ऊपर से गिर गई थी, जो मॉम केटी ने उसके जन्मदिन पर खरीदा था। गिरने की वजह से उसकी बांह में गंभीर चोट आई थीं, जिसके चलते उसका आपातकालीन ऑपरेशन कराना पड़ा था।
वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, केटी का कहना है कि वह और प्रिंसेस दोनों घटना को लेकर सकते में थी, क्योंकि चोट बहुत गंभीर थी।
केटी ने टेलीविजन शो ‘लूज वूमेन’ में कहा, “बेचारी प्रिंसेस घोड़े के बच्चे पर सवार थी, जो मैंने उसे उसके जन्मदिन पर दिया था। वह उससे गिर पड़ी और रोने लगी। वह कहने लगी मम मेरा हाथ टूट गया है। मैंने उसे देखा और मेरे मुंह से निकल गया ‘ओह माय गॉड’।”
dharmpath.com dharmpath