केटी को 10 बच्चों की चाहत

लंदन, 28 मार्च (आईएएनएस)। टीवी कलाकार एवं पूर्व मॉडल केटी प्राइस कहती हैं कि वह अपने जीवन को सफल तब मानेंगी, जब वह 10 बच्चों की मां बन जाएंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि जब वह बच्चे को जन्म देने में असमर्थ हो जाएंगी, तो वह बच्चे गोद लेने के बारे में विचार करेंगी।

केटी (36) पांच बच्चों हार्वी (13), जूनियर (9), प्रिंसेज (7), जेट (डेढ़ साल) और बनी (सात महीने) की मां हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, केटी ने पत्रिका ‘इएस’ को बताया, “मैं चाहती हूं कि एक दिन किचन टेबल पर मैं अपने 10 बच्चों से घिरी रहूं, वह मेरे लिए कामयाबी भरा पल होगा।”

कीरन हेयलर से शादी कर चुकीं केटी ने कहा, “मैं चाहती हूं कि मेरी यह शादी सफल रहे और मैं परिवार बढ़ा सकूं। जब डॉक्टर मुझे मां नहीं बनने की सलाह देंगे, तब मैं बच्चे गोद लेने के बारे में सोचूंगी।”

जेट और बनी कीरान और केटी की संतान हैं, जबकि हार्वी, जूनियर और प्रिंसेज उनके पूर्व रिश्तों से हुई संतानें हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493