केटी पेरी के साथ घर बसाने को तैयार नहीं थे ओरलैंडो ब्लूम

लॉस एंजेलिस, 6 मार्च (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता हाल ही में गायिका केटी पेरी से इसलिए अलग हो गए क्योंकि वह उनके साथ घर नहीं बसाना चाहते थे।

वेबासाइट ‘मिरर डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबकि, एक साल तक चले रोमांस के बाद अलग होने वाली यह जोड़ी अपने रिश्तों के प्रति गंभीर नहीं थी।

एक सूत्र ने कहा, “केटी और ओरलैंडो ने एक-दूसरे के साथ शानदार वक्त बिताया। ओरलैंडो के लिए मिरांडा से हुए तलाक के गम से उबरने का यह अच्छा मौका था, लेकिन केटी और ओरलैंडो को लगा कि उनके विचार अलग-अलग हैं, वे एक-दूसरे के लिए नहीं बने हैं।”

सूत्र ने बताया कि केटी शादी करना चाहती थीं और मां बनना चाहती थी, जबकि ओरलैंडो पहले ही यह सबकुछ कर चुके हैं और वह एक बेटे के पिता भी हैं। 32 साल की हो चुकीं गायिका अब और समय बर्बाद नहीं करना चाहती थीं और जल्द से जल्द इस रिश्ते को मंजिल तक पहुंचाना चाहती थीं, यह दबाव बन गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493