लॉस एंजेलिस, 30 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम अपनी पूर्व प्रेमिका केटी पेरी की तरह दिखने वाली एक महिला के साथ मालिबु समुद्र तट पर समय बिताते नजर आए।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, “कुछ तस्वीरों में रविवार को समुद्र किनारे बैठे हुए ब्लूम और महिला काफी सहज नजर आ रही थी।”
एक तस्वीर में ब्लूम के सेलफोन में तस्वीरें देखने के दौरान वह महिला अभिनेता के बेहद करीब बैठी हुई है।
बीच पर सैर करने के दौरान ब्लूम लाल रंग का ट्रंक और सनग्लास पहने नजर आए, जबकि उस महिला ने पोल्का डॉट वाला बिकिनी पहन रखा था।
dharmpath.com dharmpath