केटी पेरी ने सुनी आकाशवाणी

लॉस एंजेलिस, 10 फरवरी (आईएएनएस)। गायिका केटी पेरी का मानना है कि उन्होंने ईश्वर की ओर से आकाशवाणी सुनी थी, जिसने वार्षिक खेल सुपर बाउल के मध्यांतर में प्रस्तुति के दौरान उनका आत्मविश्वास बढ़ाया।

वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 30 वर्षीया केटी के माता-पिता ईसाई पादरी हैं। केटी का मानना है कि सुपर बाउल की सफलता उनकी दुआओं का नतीजा है।

सुपर बाउल के मध्यांतर समारोह के लिए केटी शेर की एक विशाल कठपुतली पर सवार हो यूनिवर्सिटी ऑफ फोनिक्स स्टेडियम में दाखिल हुई थीं। उन्होंने कहा, “मैं दुआ कर रही थी और आकाशवाणी हुई। ईश्वर ने कहा, “यह तुम्हें मिला और मुझे तुम।”

उन्होंने कहा, “उसके बाद मैं शेर (कठपुतली) के ऊपर थी और हेडफोन लगाए गए एक अज्ञात शख्स ने मेरी ओर देखा। मैंने इस शख्स से पहले कभी बात नहीं की थी। उसने मेरी आंखों में आंखें डालीं और कहा कि ‘यह तुम्हें मिला है’ और मेरी प्रतिक्रिया थी, ‘ओह, वह भगवान हैं, जो पुख्ता कर रहे हैं कि मैं यह कर सकती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493