केटी प्राइस कभी नहीं पहनेंगी ‘वनसी’

लंदन, 21 जनवरी (आईएएनएस)। गायिका केटी प्राइस का कहना है कि वह अब कभी वनसी (जंपसूट) नहीं पहनेंगी। उन्होंने यह निर्णय उनकी खुद की वनसी पार्टी में पति कीरन हैलर को उनकी दोस्त जेन पाउंटे के साथ अंतरंग होता देखने के बाद लिया है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, पति की बेवफाई सामने आने पर केटी ने उन्हें तलाक देने की धमकी दी। उन्हें इस धोखे का पता सीसीटीवी फुटेज में पति व जेन को अस्तबल में साथ जाते देखने पर चला। उस दौरान बाकी सब घर के अंदर थे।

केटी ने ब्रिटिश रियलिटी शो ‘सेलिब्रिटी बिग बदर’ में इस घटना के बारे में कहा, “मैं जब भी पार्टी रखती हूं, तो उनमें लोगों को हमेशा ही फैंसी ड्रेस पहनकर आने को कहती हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि लोग इस वजह से एक प्रयास कर लेते हैं। लेकिन इस साल यह पहली बार है, जब मैंने फैंसी ड्रेस पहनकर आने के लिए नहीं कहा क्योंकि पिछले साल मैंने ऐसा किया था, जिसका फायदा उठाते हुए कीरन व जेन ने मुझे धोखा दिया। इसलिए मैं कभी दोबारा वनसी नहीं पहनूंगी।”

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493