केटी प्राइस ने शादी टूटने के बाद कोकीन का सहारा लिया

लंदन, 1 जुलाई (आईएएनएस)। टीवी शख्सियत व पूर्व मॉडल केटी प्राइस ने अपने पति केरन हेलर के साथ पांच साल की शादी टूटने के बाद कोकीन का सहारा लिया था।

डेलीमेल कॉ डॉट यूके की रिपोर्ट के मुताबिक, प्राइस ने ‘ओके! मैगजीन’ से कहा था कि उनके पति का एक 19 साल की लड़की से अफेयर था, जो उनके साथ काम करती थी। अब पता चला है कि केटी ने पति के साथ अलगाव के बाद गम को भुलाने के लिए कोकीन का सहारा लिया था।

‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पांच बच्चों की मां केटी प्राइस (40) ने अपने दोस्तों को बताया है कि कई मौकों पर उदास होने पर शराब के बाद वह कोकीन लेती थीं।

एक सूत्र ने कहा कि केटी प्राइस अपने किए पर शर्मिदा हैं।

सूत्र ने कहा, “प्राइस ने ऐसे ही कोकीन ले लिया था और उन्हें इसकी आदत नहीं है। उसने अपने बच्चों के सामने ऐसा कभी नहीं किया। केटी महसूस करती है कि बच्चों के लिए उन्हें इससे दूर रहना है। उन्होंने कई महीनों से किसी चीज को नहीं छुआ है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493