मुंबई, 17 फरवरी (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री केट विंसलेट की फिल्म ‘ट्रिपल 9’ भारत में 11 मार्च को रिलीज होगी।
पीवीआर पिक्च र्स द्वारा जारी किए गए एक बयान के मुताबिक, मारधाड़ से ‘ट्रिपल 9’ में मजाकिया संवाद हैं। यह दर्शकों को इस शैली के साथ गहराई से जोड़ेगी।
जॉन हिलकोट निर्देशित यह फिल्म इस ओर घूमती है कि कैसे कुछ गैंगस्टर भ्रष्ट पुलिसकर्मियों के एक समूह को एक मुश्किल डकैती को अंजाम देने के लिए ब्लैकमेल करते हैं।
फिल्म में विंसलेट, गैल गैडोट जैसे सितारे हैं। इसमें टेलीविजन कलाकार नॉर्मन रीडस और आरोन पॉल जैसे सितारे भी हैं।
फिल्म में विंसलेट मॉफिया डॉन की भूमिका में हैं। फिल्म में वह रूसी भाषा बोलती नजर आएंगी।
dharmpath.com dharmpath