‘केट’ के लिए एलिजाबेथ विनस्टीड को चुना गया

लॉस एंजेलिस, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री मेरी एलिजाबेथ विनस्टीड को फिल्म ‘केट’ में अभिनय के लिए चुना गया है।

वेरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, नेटफ्लिक्स के लिए उमैर अलीम की एक स्क्रिप्ट के इस प्रोजेक्ट को ‘द हंट्समैन : विंटर्स वार’ के निर्देशक सेड्रिक निकोलस-ट्रॉयन निर्देशित कर रहे हैं।

इसकी कहानी एक महिला हत्यारे के इर्द-गिर्द घूमती है जिसे जहर दिया जाता है और उसकी जिंदगी में अब 24 घंटे ही रह जाते हैं। मरने से पहले अपनी हत्या का बदला लेने के लिए वह टोक्यो की सड़कों पर हत्यारे की तलाश में घूमती है।

फिल्म की शूटिंग इसी साल शुरू होगी। अत्यधिक प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट की बोली में जीत हासिल करने के बाद नेटफ्लिक्स ने साल 2017 में इस प्रोजेक्ट को अपने हाथ में लिया।

विनस्टीड ’10 क्लोवरफील्ड लेन’, ‘एंग ली’, ‘जेमिनी मैन’ और ‘बर्ड्स ऑफ प्री’ में काम करने के बाद एक्शन फिल्मों में अपने किरदार को लेकर सहज हो गई हैं। एफएक्स सीरीज के ‘फार्गो’ के हालिया सीजन में भी उन्होंने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493