केट ग्राहम 13 लाख डॉलर में बेचेंगी बंगला

लॉस एंजेलिस, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। गायिका और अभिनेत्री केट ग्राहम लॉस एंजेलिस के हॉलीवुड हिल्स में स्थित अपने बंगले को अलविदा कहने जा रही हैं। केट ने अपने बंगले को 13 लाख डॉलर में बेचने का फैसला किया है।

पेजसिक्स डॉट कॉम के अनुसार, केट ने 2012 में यह बंगला 8,49,000 डॉलर में खरीदा था।

2,174 वर्गफुट में बने केट के बंगले में दो बेडरूम और दो बाथरूम, एक ध्यान कक्ष और एक रिकॉर्डिग स्टूडियो है।

बंगले में एक शांतिपूर्ण आंगन भी है, जिसमें एक फव्वारा भी लगा है।

स्पेनिश शैली के इस घर का निर्माण 1927 में हुआ था। उसके बाद उसमें कई परिवर्तन किए जा चुके हैं, लेकिन उसके बुनियादी ढांचे में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493