लॉस एंजेलिस, 20 जून (आईएएनएस)।अभिनेता ऑरलैंडो ब्लूम का कहना है कि फिल्म ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ की शूटिंग के दौरान उनका अभिनेत्री केट ब्लैंचेट पर दिल आ गया था।
वेबसाइट ‘ईटीऑनलाइन डॉट कॉम’ के मुताबिक, ‘द लेट लेट शो विथ जेम्स कॉर्डन’ के एक एपिसोड में ब्लूम ने यह खुलासा किया। इस शो में ब्लैंचेट भी उनके साथ थी।
इस दौरान ब्लूम ने कहा, “मैं सोच नहीं सकता, मेरा उन पर क्रश था।”
ब्लूम के इस खुलासे से ब्लैंचेट हैरान रह गईं।
dharmpath.com dharmpath