केट विंसलेट को शेर के दृश्य फिल्माने से रोका

लॉस एंजेलिस, 24 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री केट विंसलेट अपनी आगामी फिल्म ‘द माउंटेन बिटवीन अस’ के लिए पहाड़ी शेर के साथ एक ²श्य फिल्माने के लिए तैयार थीं लेकिन निर्माताओं और उनके पति नेड रॉकनरोल उन्हें जानवर के अधिक करीब नहीं जाने देना चाहते थे, जिस कारण इस दृश्य की शूटिंग को रद्द करना पड़ा।

‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, 42 वर्षीय अभिनेत्री इद्रिस एल्बा के साथ ‘द माउंटेन बिटवीन अस’ में काम कर रही हैं। इस फिल्म में वह एक फोटोपत्रकार एलेक्स मार्टिन का किरदार निभा रही हैं। फिल्म के एक महत्वपूर्ण दृश्य के लिए उन्हें जंगल के शेर के साथ आमना-सामना करना था।

विंसलेट ने कहा, “मैं इसके लिए तैयार थी लेकिन फिल्म के सदस्यों ने इनकार कर दिया। यह दृश्य अब नहीं होगा।”

चार्ल्स मार्टिन के उपन्यास पर आधारित इस ‘द माउंटेन बिटवीन अस’ के निर्देशक हैनी अबु-असद हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493