केट हडसन को ब्रैड पिट संग डेटिंग की अफवाह पसंद आई

लॉस एंजेलिस, 10 नवंबर (आईएएनएस)। इस वर्ष की शुरुआत से अभिनेता ब्रैड पिट के साथ रोमांस को लेकर सुर्खियों में रहीं अभिनेत्री केट हडसन का कहना है कि भले ही यह अफवाह है, लेकिन उन्हें यह पसंद आई।

वेबसाइट ‘एसेशोबीज डॉट कॉम’ के मुताबिक, हडसन ने ‘वॉच वट हैप्पनस लाइव विद एंडी कोहन’ शो में डेटिंग अफवाहों पर बात की।

ऐसा दावा किया गया था कि पिट कुछ महीनों तक हडसन से डेटिंग के बाद उनके पेसिफिल पेलीसेड्स में चले गए। इस पर हटसन बोलीं, “यह अजीब अफवाह है।”

उन्होंने कहा, “इसमें कोई सच्चाई नहीं है। सच तो यह है कि मैंने चार वर्षो से उन्हें देखा भी नहीं है, यह अद्भुत अफवाह है, जो मुझे पसंद आई।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493