केडब्ल्यू ग्रुप ने 2 आकर्षक हाई स्ट्रीट शॉपिंग डेस्टिनेशंस पेश किए

नई दिल्ली, 10 जनवरी (आईएएनएस)। रियल एस्टेट डेवलपर केडब्ल्यू ग्रुप ने राजधानी दिल्ली के करोल बाग में ‘केडब्ल्यू ब्लू पर्ल’ शॉपिंग मॉल एवं एनसीआर के राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद में ‘केडब्ल्यू दिल्ली-6’ दो बेहद आकर्षक हाई स्ट्रीट शॉपिंग डेस्टिनेशनों का अनावरण किया।

पुरानी दिल्ली के मशहूर बाजारों के तर्ज पर राजनगर एक्सटेंशन स्थित लग्जीरियस हाई स्ट्रीट शॉपिंग डेस्टिनेशन, ‘केडब्ल्यू दिल्ली-6’ में एक विशाल प्रवेशद्वार एवं एक्सक्ल्यूसिव फीचर्स जैसे 9डी/11डी थिएटर, ओपन एयर थियेटर, फूड कोर्ट, वाटर बॉडीज, पुटिंग गोल्फ एवं क्रिकेट सिमुलेटर जैसी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुख-सुविधाएं इस हाई स्ट्रीट शॉपिंग डेस्टिनेशन की सम्मोहक भव्यता को बढ़ाने के लिए पर्याप्त है।

केडब्ल्यू ग्रुप के अध्यक्ष पंकज कुमार जैन ने कहा, “राजनगर एक्सटेंशन, गाजियाबाद के साथ ही राजधानी दिल्ली में भी हमने मॉडर्न रिटेल एवं हाई स्ट्रीट शॉपिंग के अत्याधुनिक कंसेप्ट पर आधारित परियोजनाओं का आगाज कर दिया है। हम अपनेग्राहकों के लिए अंतर्राष्ट्रीय शॉपिंग एक्सपीरिएंस केडब्ल्यू ग्रुप के टाइमली डिलिवरी के भरोसे का साथ लेकर आए हैं और हमें उम्मीद है कि हमेशा की तरह हम कामयाबी के नए मुकाम हासिल करेंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493