‘केदारनाथ’ सारा को करियर के आगाज का सही मंच देगी : निर्माता

मुंबई, 6 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘केदारनाथ’ के निर्माता का कहना है कि अभिनेता सैफ अली खान कि बेटी सारा अली खान के लिए यह फिल्म बॉलीवुड में सही लॉन्चपैड होगी। फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

मुंबई, 6 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्म ‘केदारनाथ’ के निर्माता का कहना है कि अभिनेता सैफ अली खान कि बेटी सारा अली खान के लिए यह फिल्म बॉलीवुड में सही लॉन्चपैड होगी। फिल्म 21 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

अभिषेक कपूर निर्देशित फिल्म में सारा के साथ सुशांत सिंह राजपूत भी हैं।

क्रिअर्ज एंटरटेनमेंट के निर्माता अर्जुन एन. कपूर ने अपने बयान में कहा, “21 दिसंबर बॉक्स ऑफिस पर क्रिसमस और नववर्ष की छुट्टियों के साथ हमें लंबे समय तक टिके रहने का मौका देगा। अभिषेक कपूर और सुशांत सिंह की सफल साझेदारी के अलावा फिल्म से सारा अली खान का आगाज भी हो रहा है और इस दौरान फिल्म को रिलीज करना उन्हें शुरुआत करने का सही मंच देगा जिसकी वह हकदार हैं।”

उन्होंने कहा कि यह फिल्म भगवान शिव को समर्पित है क्योंकि इसकी प्रेम कहानी की शुरुआत केदारनाथ से होती है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493