केनरा एचएसबीसी ओरिएंटल बैंक लाइफ इंश्योरेंस व धनलक्ष्मी बैंक में साझेदारी

नई दिल्ली, 6 जुलाई (आईएएनएस)। विशेष रूप से बैंकों के जरिए प्रॉडक्ट्स बेचने वाली निजी क्षेत्र की जीवन बीमा कंपनी केनरा एचएसबीसी ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स लाइफ इंश्योरेंस ने गुरुवार को धनलक्ष्मी बैंक के साथ अपने गठबंधन का एलान किया। अब केनरा एचएसबीसी ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स लाइफ इंश्योरेंस के जीवन बीमा संबंधी सारे प्रॉडक्ट्स धनलक्ष्मी बैंक के ग्राहकों को उपलब्ध कराए जाएंगे और बैंक के लाइसेंस प्राप्त कर्मचारियों द्वारा विक्रय किए जाएंगे।

केनरा एचएसबीसी ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स लाइफ इंश्योरेंस एक शुद्ध बैंक इंश्योरेंस मॉडल का संचालन करता है और इसकी तीन शेयरधारक बैंकों की देशभर में 9500 से अधिक शाखाओं के लगभग 11.5 करोड़ ग्राहक है। धनलक्ष्मी बैंक 260 शाखाओं और 371 एटीएम के नेटवर्क के साथ 15 राज्यों और 1 केंद्रशासित प्रदेश में 129 शहरों और 20 लाख से अधिक के ग्राहक आधार को कवर करने वाला एक विविधतापूर्ण बैंक है।

इस साझेदारी का एलान करते हुए केनरा एचएसबीसी ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर अनुज माथुर ने कहा, “हम एक शुद्ध बैंक इंश्योरेंस कंपनी हैं और धनलक्ष्मी बैंक के साथ हमारा गठजोड़ हमें इस चैनल को आगे बढ़ाने और विकसित करने का अवसर प्रदान करता है। आर्थिक विकास पैटर्न, अनुकूल जनसांख्यिकीय प्रोफाइल, जागरूकता और वित्तीय साक्षरता बढ़ाने के साथ-साथ बीमा की आवश्यकता को देखते हुए भारत में एक बहुत बड़ा अवसर हमेशा उपलब्ध रहा है। हमारा व्यापार मॉडल देश के विभिन्न हिस्सों में फैली विशाल आबादी तक पहुंचने में हमें सक्षम बनाता है।”

इस अवसर पर धनलक्ष्मी बैंक के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर जी. श्रीराम ने कहा, “हम इस डिस्ट्रीब्यूशन टाई अप के जरिए कैनरा एचएसबीसी ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स लाइफ इंश्योरेंस के साथ भागीदारी करने के लिए खुश हैं। हमने अपने मूल्यवान ग्राहकों की विविध वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार हमारे पोर्टफोलियो को बढ़ाया है और यह गठबंधन इसी दिशा में उठाया गया एक और कदम है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493