केनरा एचएसबीसी ओरियंटल बैंक लाइफ इंश्योरेंस को 168 करोड़ का मुनाफा

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। वित्त वर्ष 2017-18 में केनरा एचएसबीसी ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स लाइफ इंश्योरेंस कं. लि. ने 168 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज कराया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 51 फीसदी अधिक है।

कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि वित्त वर्ष 2017-18 में व्यक्तिगत नया व्यवसाय प्रीमियम (भारित प्रीमियम आय) 34 फीसदी बढ़कर 818 करोड़ रुपये रही, जबकि इसके पिछले वित्त वर्ष में यह 613 करोड़ रुपये थी।

केनरा एचएसबीसी ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स लाइफ इंश्योरेंस कं. लि. के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनुज माथुर ने कहा, “वित्त वर्ष 2017-18 हमारे लिए काफी अच्छा रहा है। इस वर्ष की वृद्धि मुख्य रूप से गैर-महानगरों से हुई है, चूंकि हमने टीयर-2 (मझोले) और टीयर-3 (छोटे) बाजारों में अधिक पैठ बनाई। यह उपलब्धि शहरी एवं ग्रामीण दोनों ही ग्राहकों तक कुशलतापूर्वक पहुंचने में बैंकेश्योरेंस मॉडल की क्षमता को प्रदर्शित करती है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493