केनी ने किम की न्यूड तस्वीर पोस्ट की

लॉस एंजेलिस, 17 मार्च (आईएएनएस)। रैपर केनी वेस्ट ने सोशल मीडिया पर अपनी स्टार पत्नी किम कर्दशियां की न्यूड तस्वीर पोस्ट की है। वह किम को पाकर स्वयं को ‘खुशकिस्मत’ बताते हैं।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, केनी ने किम की उस न्यूड तस्वीर के साथ लिखा, “मैं सौभाग्यशाली हूं।”

केनी ने ट्विटर पर किम के प्रशंसकों की संख्या तीन करोड़ पहुंचने और कर्दशियां परिवार के निजी रियलिटी शो ‘कीपिंग अप विद द कर्दशियन्स’ के नए संस्करण के अमेरिकी प्रीमियर की भी तारीफ की।

केनी की बातों से किम भी खुश नजर आईं और उन्होंने भी पति की तारीफ की।

किम ने लिखा, “मेरे पति कितने प्यारे हैं। मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493