केनी लंदन फैशन वीक में प्रस्तुति देंगे?

लंदन, 28 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के मशहूर रैपर केनी वेस्ट जल्द लंदन फैशन वीक में अपने प्रशंसकों के लिए एक प्रस्तुति देंगे।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, केनी 11 फरवरी को अपने नए अल्बम ‘वेव्स’ को रिलीज करेंगे। इस अल्बम का नाम पहले ‘स्विश’ रखा गया था जिसे अब बदलकर ‘वेव्स’ कर दिया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि केनी 19 फरवरी से 23 फरवरी तक चलने वाले लंदन फैशन वीक में अपनी इस अल्बम के गाने पर प्रस्तुति दे सकते हैं।

‘लोडेड’ पत्रिका ने एक सूत्र के हवाले से कहा, “केनी लंदन फैशन वीक के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और उनकी इस साल इसमें शामिल होने की उम्मीद है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493