लॉस एंजेलिस, 10 जनवरी (आईएएनएस)। अमेरिका के मशहूर रैपर केनी वेस्ट की नई अल्बम ‘स्विश’ 11 फरवरी को रिलीज हो सकती है।
ऐसशोबिज डॉट कॉम के अनुसार, वेस्ट ने अल्बम रिलीज की तारीख की घोषणा ट्विटर पर की।
उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, “स्विश 11 फरवरी, 2016 को रिलीज होगी।”
वेस्ट की साल 2013 में आखिरी अल्बम ‘यीजस’ आई थी। अब वह नई अल्बम ‘स्विश’ लेकर आ रहे हैं।
‘स्विश’ की घोषणा से पहले वेस्ट ने अपने संगीत कार्यक्रम ‘गुड फ्राइडे’ से संबंधित दो गानों ‘रियल फ्रेंड्स’ और ‘नो मोर पार्टी इन एल.ए.’ से अपने प्रशंसकों का मनोरंजन किया।
dharmpath.com dharmpath