सीएफसी स्टैनबिक के मुख्य कार्यकारी फिलिप ओडेरा ने बुधवार को नैरोबी में एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि दक्षिण सूडान में व्यापारियों ओर से चीनी मुद्रा युआन में कारोबार शुरू करने की खूब मांग है।
उन्होंने बताया, “चीन के साथ व्यापार करने वाले दक्षिण सूडान के कुछ व्यवसायिक समुदाय को आरएमबी के लिए केन्या जाना पड़ता है, इसलिए हम दक्षिण सूडान में अपनी शाखा में इसे शुरू करना चाहते हैं।”
यहां युआन की उपलब्धता से मुद्राओं को बदलने पर आने वाला खर्च घटेगा, जिससे चीन-अफ्रीका के बीच व्यापारिक संबंध मजबूत बनेंगे।
dharmpath.com dharmpath