केन्याई महिला का चीन यात्रा का सपना होगा साकार

इन तस्वीरों में महिला ने खुद को चीन की यात्रा करते हुए पेश किया, लेकिन इस महिला का यह सपना अब वास्तव में साकार होने वाला है।

गैट ने अपनी प्रत्येक तस्वीर को साझा करते हुए अलग-अलग संदेश लिखा, एक संदेश में उन्होंने लिखा, “मैं अब चीन से वापस लौट रही हूं। बहुत अच्छा रहा, मैंने खूब आनंद उठाया। चाइना की यात्रा का आखिरी दिन। अलविदा चाइना।”

गैट की यह उत्सकुता नैरोबी के एक व्यापारी सैम गिचुरू को छू गई, जिसके बाद उन्होंने गैट के इस सपने को पूरा करने का निर्णय लिया।

मीडिया वेबसाइट सिर्क चिरप्स के अनुसार, गिचुरू ने अपने मित्रों से गैट की यात्रा के लिए दान करने का आग्रह किया, जिसमें चार सितारा आवास, बीमा और कुछ धनराशि शामिल हैं।

यह असामान्य कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खूब खींच रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493