केन्या : आज आ सकता है राष्ट्रपति चुनाव के लिए हुए पुनर्मतदान का नतीजा

नैरोबी, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। केन्या में राष्ट्रपति चुनाव के लिए हए पुनर्मतदान के नतीजे सोमवार को आने की उम्मीद है। देश के चुनाव अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, यह घोषणा स्वतंत्र निवार्चन एवं सीमा आयोग (आईईबीसी) ने रविवार को की थी।

केन्या के सर्वोच्च न्यायालय ने इससे पहले आठ अगस्त के चुनाव परिणाम को अवैध करार दिया था, जिसमें पदस्थ राष्ट्रपति उहुरु केन्याता ने जीत दर्ज की थी। उनके प्रतिद्वंद्वी विपक्षी नेता रैला ओडिंगा द्वारा चुनावों में धांधली होने की शिकायत के बाद न्यायालय ने नतीजों को अवैध घोषित किया था।

जब आईईबीसी न्यायालय को अपने कंप्यूटर सर्वरों तक पहुंच उपलब्ध कराने में नाकामयाब रही तो उसने (न्यायालय ने) चुनाव परिणाम को धोखाधड़ी माना और 60 दिनों के भीतर फिर से चुनाव कराने के आदेश दिए थे।

पुनर्मतदान 26 अक्टूबर को हुए, जिसका ओडिंगा की विपक्षी पार्टी ‘द नेशनल सुपर अलायंस पॉलिटिकल कोअलिएशन’ ने बहिष्कार किया।

आईईबीसी द्वारा रविवार शाम को पेश आंकड़े केन्याता सरकार के उस दावे से मेल खाते हैं, जिसमें करीब 75 लाख मतदाताओं के मतदान में हिस्सा लेने की बात कही गई थी।

ओडिंगा ने हालांकि कहा कि महज 35 लाख मतदाताओं ने मतदान किया है।

ओडिंगा ने 27 अक्टूबर को सीएनएन से कहा, “आप देख सकते हैं कि यह ढकोसला है।” उन्होंने लोगों में केन्याता सरकार के प्रति अविश्वास को कम मतदान होने का कारण बताया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493