केन्या : इमारत के मलबे से 6 दिन बाद जिंदा निकली महिला

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन इकाई के कमांडर पिअस मसाय ने कहा कि महिला को जैसे ही मलबे से बाहर निकाला गया, घटनास्थल पर मौजूद डॉक्टर उसकी देखरेख में जुट गए।

मसाय ने कहा, “महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह काफी कमजोर लेकिन सही सलामत है। उसे कोई शारीरिक चोट नहीं आई है। वह बात कर रही है।”

उल्लेखनीय है कि नैरोबी के हरुमा जिले में पिछले शुक्रवार की रात भारी बारिश के चलते छह मंजिला इमारत भरभरा का गिर पड़ी थी।

इस हादसे में 33 लोग मारे गए, जबकि 137 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। माना जा रहा है कि करीब 80 लोग अभी भी मलबे में दबे हुए हैं।

बचावकर्मी अभी भी उस जगह तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, जहां महिला मिली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493