केन्या के किपचोगे और चेरोनो ने जीता 42वां बर्लिन मैराथन

बर्लिन, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। केन्या के इलुड किपचोगे और ग्लेडी चेरोनो ने रविवार को यहां आयोजित 42वीं बर्लिन मैराथन का पुरुष एवं महिला खिताब जीत लिया।

किपचोगे ने दो घंटे 4 मिनट एक सेकेंड में रेस पूरी की और अपना श्रेष्ठ समय निकाला।

जर्मनी की ओर से श्रेष्ठ धावक फिलिप फ्लीगर रहे। फ्लीगर ने दो घंटे 12 मिनट और 50 सेकेंड समय लिया।

बर्लिन मैराथन में 41,224 धावकों ने हिस्सा लिया। इसमें 127 देशों और क्षेत्रों के धावक दौड़े।

केन्या के ही इलुड किपतानुई ने दो घंटे पांच मिनट 22 सेकेंड में दूसरा और इथियोपिया के फेइसा लेलिसा ने दो घंटे 6 मिनट और 57 सेकेंड समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

महिला वर्ग में चेरोनो ने दो घंटे 19 मिनट 25 सेकेंड समय के साथ पहले स्थान पाया। यह उनका दूसरा मैराथन था।

इथियोपिया की अबेरू केबेडे ने दो घंटे 20 मिनट 48 सेकेंड में रेस पूरी कर दूसरा स्थान हासिल किया जबकि उनके ही देश की मेरेसेत हाएलू ने दो घंटे 24 मिनट 33 सेकेंड समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493