केन्या ने अफ्रीकी एथलेटिक्स टूर को स्थगित किया

नैरोबी, 9 मई (आईएएनएस)। नैरोबी में 19 मई को होने वाले अफ्रीकी एथलेटिक्स टूर को अनिश्चित काल तक स्थगित कर दिया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एथलेटिक्स केन्या द्वारा जारी एक बयान के हवाले से बताया, “19 मई को नायरोबी में होने वाले सीएए अफ्रीकी एथलेटिक्स टूर को स्थगित कर दिया गया है। टूर कब होगा इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी।”

यह एकदिवसीय प्रतिस्पर्धा आईएएएफ डायमंड लीग के तर्ज पर होनी थी।

इस प्रतियोगिता के प्रभारी और एथलेटिक्स केन्या के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पॉल मुतवी ने कहा, “प्रतियोगिता का उद्देश्य है कि इस महाद्वीप में मौजूद सभी खिलाड़ी एक-दूसरे का सामना और एक-दूसरे के बारे में जाने।”

यह टूर सीएए द्वारा दक्षिण अफ्रीका, इथियोपिया, केन्या, नाइजीरिया और कांगो के साथ मिलकर बनाए गए पांच मुकाबलों का पहला चरण है।

मुतवी ने कहा, “यह एकदिवसीय प्रतियोगिताओं की सीरीज है, जिसे सीएए द्वारा डिजाइन किए गए तकनीकी नियमों के अनुसार आयोजित किया जा रहा है।”

प्रतियोगिता का पहला केपटाउन में 22 मार्च और दूसरा चरण 5 मई को नाइजीरिया में हुआ था। अगले तीन चरण 19 एवं 26 मई और 17 जून को होने थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493