केन्या में अफ्रीका नेशन्स चैम्पियनशिप के आयोजन पर फैसला शनिवार को

नैरोबी, 20 सितंबर (आईएएनएस)। केन्या फुटबाल जगत के पूर्व प्रमुख ने दावा किया है कि केन्या को अफ्रीका होम नेशन्स चैम्पियनशिप (चान) की मेजबानी मिलना किसी जादू पर ही निर्भर करता है।

अफ्रीकी फुटबाल परिसंघ (सीएएफ) की कार्यकारी समिति शनिवार को इस टूर्नामेंट के लिए केन्या की मेजबानी पर घाना में अपना अंतिम फैसला सुना सकती है।

इस मामले में स्थानीय मीडिया से बातचीत में साम न्यामवेया ने कहा कि केन्या को टूर्नामेंट की मेजबानी मिलना बहुत मुश्किल है।

साल 2014 में केन्या के चान-2018 टूर्नामेंट की दावेदारी की अध्यक्षता करने वाले न्यामवेया ने कहा, “मुझे तो इस टूर्नामेंट का आयोजन नजर नहीं आ रहा है। फीफा और सीएएफ को लेकर मेरे अनुभव से एक चीज तो साफ है किर वह अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों के साथ समझौता नहीं करेंगे। यह दुर्भाग्य की बात है कि हम अपने साथ ही धोखा कर रहे हैं, यह सोच कर कि हम चान टूर्नामेंट का आयोजन कर सकते हैं, क्योंकि हमें अभी 80 से 90 प्रतिशत बचे हुए काम को पूरा करना है।”

उन्होंने कहा, “एक उदाहरण के लिए किपचोगे स्टेडियम पर नजर डालें। इस स्टेडियम के फर्श को पूरी तरह से तैयार होने में तीन माह का समय लगेगा। मैंने न्यायो का दौरा किया था और उस स्थान की हालत बहुत खराब थी।”

न्यामवेया के स्थान पर फुटबाल परिसंघ के नए प्रमुख के रूप में नियुक्त हुए वित मवेंडवा ने पिछले सप्ताह तैयारियों के बारे में पूछे जाने पर किसी प्रकार की प्रतिबद्धता नहीं जताई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493