अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को जारी एक संशोधित यात्रा परामर्श में अमेरिकियों से पूर्वोत्तर केन्या की मंडेरा, वाजिर और गारिसा काउंटियों, ताना नदी और लामू के तटीय काउंटियों, किलिफी काउंटी स्थित मलिंदी व नैरोबी से लगे क्षेत्र ईस्टले की यात्रा न करने की सलाह दी है।
परामर्श में कहा गया है, “अमेरिकी नागरिकों को संभावित आतंकवादी हमलों और देश में फैले अपराधिक खतरों के प्रति जागरूक रहना चाहिए।”
अमेरिका ने अपने नागरिकों को तटीय शहर मोम्बासा के ओल्ड टाउन में केवल दिन में जाने और सुरक्षा कारणों से नौका सेवा लिकोनी फेरी से बचने की सलाह दी है।
dharmpath.com dharmpath