केन्या में आईईडी विस्फोट में 12 पुलिसकर्मी मारे गए

वजीर (केन्या), 15 जून (आईएएनएस)। सोमालिया की सीमा के नजदीक वजीर काउंटी क्षेत्र में एक वाहन के इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) की चपेट में आ जाने से उसमें सवार कम से कम 12 केन्याई पुलिस अधिकारी शनिवार को मारे गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि ऐसा लगता है कि अल-शबाब के आतंकवादी पड़ोसी सोमालिया से सीमा पार कर यहां आए। यह घटना वजीर पूर्व में रिबा और कोंटन गांवों के बीच हुई।

नाम नहीं बताने की शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “13 पुलिस अधिकारियों की एक टीम पर रिबा और कोंटन के बीच आईईडी हमला किया गया। केवल एक पुलिसकर्मी ही हमले में बचा। वह गंभीर रूप से घायल है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493