केन्या में इमारत हादसे में मृतकों की संख्या 26 हुई

नैरोबी, 4 मई (आईएएनएस)। केन्या की राजधानी नैरोबी में भारी बारिश के कारण एक इमारत के ढहने से बुधवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन इकाई के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात तीन शवों को बाहर निकाला गया।

अधिकारी ने बताया, “मलबे के अंदर से नौ खरगोश जिंदा बच गए और एक मृत पाया गया। अब तक 136 लोगों को बचाया गया है, 26 की मरने की पुष्टि हो चुकी है और 93 अभी भी लापता हैं।”

निवासियों के अनुसार, इमारत जलमार्ग पर बनाई गई थी, जिससे पानी का मार्ग अवरुद्ध हो गया था। इस कारण से संभवत: इसकी संरचना कमजोर हो गई थी, और इसी के कारण पिछले सप्ताह हुई भारी बारिश और बाढ़ के बाद इमारत ढह गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493