केन्या वन्यजीव सेवा (केडब्ल्यूएस) के प्रवक्ता पॉल उदोतो ने कहा कि दोनों बाघिनों को पकड़ने के लिए एक टीम रवाना हो गई, जिसमें पशु चिकित्सा अधिकारी भी शामिल हैं। दोनों बाघिनों को आखिरी बार लांगता आवासीय एस्टेट के आसपास और पड़ोसी उद्यान के निकट देखा गया था।
उदोतो ने फोन पर बताया, “हमने दोनों बाघिनों को पकड़ने के लिए अपनी टीमें रवाना कर दी हैं, जिनमें पशु चिकित्सा अधिकारी भी शामिल हैं। जंगली जानवरों की अपनी सीमाएं होती हैं और आज वे दक्षिणी बाईपास के पास लांगता में उस जगह खुले घूम रहे हैं, जहां लोग रहते हैं।”
उदोतो के अनुसार, कई बाघ-बाघिन गुरुवार देर शाम राष्ट्रीय उद्यान से बाघ निकले थे, लेकिन उनमें से चार बाद में मिल गए थे। उनमें से दो बाघिन अब भी शहर में घूम रही हैं।
dharmpath.com dharmpath