केन्याता 472 किलोमीटर रेल परियोजना के एक भाग को देखने पहुंचे थे। इसका तीन-चौथाई निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि एक बार पूरी होने पर यह परियोजना क्षेत्रीय व्यापार केंद्र के रूप में केन्या के कद में वृद्धि करेगी।
राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार इस मामले में निवेशकों से बात कर रही है कि रेलवे लाइन के पास औद्योगिक पार्कों की भी स्थापना की जाए। इससे केन्या के लोगों के लिए अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
उन्होंने कहा, “हमने मोम्बासा शहर के डोंगू कुंडू राजमार्ग और वोई, मिटिटो एंडी, नैरोबी तथा नैवाशा में औद्योगिक पार्क स्थापित करने के लिए चर्चा की है।”
dharmpath.com dharmpath