केन्या में सूखा राष्ट्रीय आपदा घोषित

राष्ट्रपति उहुरु केन्याट्टा सूखे को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रमों के संबंध में साझीदारों से सहयोग मांगा है, क्योंकि गंभीर सूखे के कारण 20 लाख लोगों को तत्काल सहायता की जरूरत है।

संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एएफओ) ने कहा है कि केन्या को गंभीर सूखा और इसके साथ ही खाद्यान्न असुरक्षा में वृद्धि का सामना करना पड़ रहा है। एक अनुमान के अनुसार, लगभग 21 लाख लोगों को भोजन की कमी से जूझना पड़ रहा है।

एएफओ ने कहा कि 2016 में हुई कम बारिश और 2017 में पड़े सूखे ने इस साल गंभीर जोखिम व संकट की स्थिति पैदा कर दी है। देश के कमजोर वर्ग के लोगों को भोजन का प्रबंध करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493