केन्या : सुरक्षा बढ़ाने को हो रही हाथियों की गिनती

केडब्ल्यूएस के सहायक निदेशक शैड्रेक नगेन (पारिस्थितिकी निगरानी) ने कहा कि पिछले सप्ताह शुरू हुई हवाई गिनती से इंसानी गतिविधियों और जलवायु परिवर्तन से होने वाली परेशानियों के बारे में पता चलेगा, जिससे भविष्य में इन वन्यजीवों की सुरक्षा के मद्देनजर जरूरी कदम उठाए जा सकते हैं।

शैड्रेक नगेन के मुताबिक, “हाथी और बड़े स्तनधारी जीवों की हो रही गणना का मूल उद्देश्य खिरार, सूखा और उनके लिए कम होते रिहायशी आवासों जैसी कई चुनौतियों के संबंध में संख्या का आकलन करना है।”

प्राकृतिक संरक्षण समूहों की सहायता से पिछले सप्ताह केडब्ल्यूएस ने पूर्वी अफ्रीका के सबसे बड़े वन्यजीव अभयारण्य सावो नेशनल पार्क में हाथियों की गिनती करानी शुरू की।

नगेन ने बताया कि फरवरी 2014 में हुई पिछली गणना के आधार पर सावो राष्ट्रीय उद्यान 11,2017 हाथियों का घर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493