केन्या से 64,761 सोमालियाई शरणार्थी स्वदेश भेजे गए

नैरोबी, 23 मई (आईएएनएस)। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (यूएनसीएचआर) ने दिसंबर 2014 में शुरू हुए स्वैच्छिक वापसी कार्यक्रम के बाद से अब तक लगभग 64,761 सोमालियाई शरणार्थियों को केन्या से स्वदेश भेजा है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने सोमवार को नैरोबी में जारी हुए अपने द्वि-साप्ताहिक दैनिक में बताया कि पूर्वोत्तर केन्या के दादाब शरणार्थी शिविर से करीब 63,535 शरणार्थियों को स्वदेश वापसी में मदद की गई।

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने कहा, “र्पिोटिंग अवधि (एक मई से 15 मई) के दौरान स्वेच्छा से लौटने वाले 1,478 सोमालियाई शरणार्थियों को दादाब से सोमालिया के लिए उड़ान उपलब्ध कराई गई।”

इस साल लगभग 24,221 शरणार्थी सोमालिया लौटे।

एजेंसी ने बताया कि सोमालिया में भारी बारिश के कारण सड़क यात्रा रद्द करनी पड़ी और संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी सोमालिया और इसके सहयोगी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। जैसे ही सड़क यातायात शुरू होगी, वे इस बारे में सूचित करेंगे।

एजेंसी के अनुसार, जो लोग स्वेच्छा से विमान के जरिए लौटना चाहते हैं, उन्हें दक्षिणी सोमालिया के लिए मोगादिशु और किसमायो से उड़ानें उपलब्ध कराई जा रही हैं।

सबसे ज्यादा शरणार्थी (87.7 प्रतिशत) किसमायो लौटे हैं, उसके बाद क्रमश: मोगादिशु (6.7 प्रतिशत) और बैदोआ (4.7 प्रतिशत) लौटे हैं।

एजेंसी का कहना है कि पिछले चार हफ्तों में स्वदेश लौटने वाले शरणार्थियों की संख्या में कमी दर्ज हुई है, इसका कारण सूखा पड़ना, हैजा जैसी बीमारी का फैलना और हाल ही में हुई भारी बारिश हो सकती है।

विभिन्न मानवीय संकट से जूझ रहे सोमालिया में 20 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हुए हैं।

एक अनुमान के मुताबिक, 11 लाख लोग सोमालिया के अंदर ही विस्थापन का सामना कर चुके हैं और इस क्षेत्र में करीब 900,000 शरणार्थी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493