केपटाउन वनडे : दक्षिण अफ्रीका के सामने 304 रनों का लक्ष्य

केपटाउन, 7 फरवरी (आईएएनएस)। भारत ने बुधवार को न्यूलैंड्स क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में दक्षिण अफ्रीका के सामने 304 रनों का लक्ष्य रखा है।

पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण मिलने पर भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में छह विकेट खोकर 303 रन बनाए।

भारत के लिए कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 160 रनों की पारी खेली। यह उनके करियर का 34वां शतक है और कप्तान के तौर पर 12वां। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 76 रन बनाए।

कोहली ने अपनी पारी में 159 गेंदों का सामना किया और 12 चौके और दो छक्के लगाए। धवन ने अपनी पारी में 63 गेंदों पर 12 चौके जड़े।

दक्षिण अफ्रीका के लिए ज्यां पॉल ड्यूमिनी ने दो विकेट लिए। कागिसो राबादा, क्रिस मौरिस,आंदिले फेहलुकवायो, इमरान ताहिर को एक-एक सफलता मिली।

–आईएएनएस

भारत छह वनडे मैचों की सीरीज में शुरुआती दो वनडे मैच जीतते हुए 2-0 से आगे है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493