किंग्सटन (जमैका), 7 अप्रैल (आईएएनएस)। दुनिया के सबसे तेज धावक जमैका के उसेन बोल्ट अगले महीने शुरू होने वाली केमैन प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपने 2016 सत्र की शुरुआत करेंगे। यह उनकी रियो ओलम्पिक की तैयारी का हिस्सा होगा।
समाचार एजेंसी सीएमसी के मुताबिक, बोल्ट काफी समय से अभ्यास कर रहे थे और अब 14 मई से ट्रयूमैन बोडेन स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में शुरू होने वाली केमैन प्रतियोगिता में 100 मीटर स्पर्धा में हिस्सा लेंगे।
बोल्ट ने बुधवार को कहा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं 14 मई से शुरू होने वाली केमैन अंतर्राष्ट्रीय टी एंड एफ प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहा हूं।”
उन्होंने कहा, “यह 2016 में मेरी पहली प्रतियोगिता होगी। मैं दूसरी बार केमैन में हिस्सा लूंगा। मैं हमेशा से ही कैरिबियन प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना पसंद करता हूं।”
बोल्ट ने 2012 लंदन ओलम्पिक में 100 मीटर और 200 मीटर स्पर्धा में अपना कब्जा जमाया था। उन्होंने 2008 बीजिंग ओलम्पिक में भी जीत हासिल की थी। वह रियो ओलम्पिक में तीसरी बार खिताब जीत कर इतिहास रचने की कोशिश करेंगे।
dharmpath.com dharmpath