मुंबई, 1 जून (आईएएनएस)। अभिनेता-मेजबान जय भानुशाली और उनकी पत्नी माही विज ने अपने केयरटेकर के दो बच्चों को गोद लिया है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने जीवन में लाकर वे बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।
एक बयान के मुताबिक, निर्देशक सिद्धार्थ आनंद और जय के बच्चे डांस रियलिटी शो ‘डीआईडी लिटिस मास्टर्स’ के सेट पर उन्हें सरप्राइज देने पहुंचे। शो के मेजबान जय ने अपने बच्चों का जज फराह खान, मर्जी पेस्टनजी और आनंद से परिचय कराया।
उन्होंने कहा, “कुछ साल पहले मेरी पत्नी और मैंने अपने केयरटेकर के बच्चों को गोद लेने के बारे में सोचा था जो 10 सालों से मेरे साथ हैं। हम हमेशा कुछ ऐसा करना चाहते थे और हमारी सोच थी कि इन छोटे बच्चों को शिक्षा या उनकी अन्य मूलभूत जरूरतें पूरी करके हम खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे।”
उन्होंने कहा, “मैं बता नहीं सकता कि उन्हें अपनी जिंदगी में शामिल करके मैं खुद को कितना धन्य महसूस कर रहा हूं।”
dharmpath.com dharmpath