मांट्रियल, 30 जुलाई (आईएएनएस)। विश्व की नम्बर-2 खिलाड़ी जर्मनी की एंगलिक केरबर और पांचवीं वरीयता प्राप्त रोमानिया की सिमोना हालेप यहां जारी रोजर्स कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं।
केरबर ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में रूस की दारिया कासातकिना को हराया जबकि हालेप ने अंतिम-8 दौर में स्वेतलाना कुजनेत्सोवा को मात दी।
केरबर ने 19 साल की दारिया को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराया। इसी तरह हालेप ने नौवीं वरीय कुजनेत्सोवा को 3-6, 6-1, 6-1 से शिकस्त दी।
सेमीफाइनल में केरबर और हालेप आमने-सामने होंगी।
dharmpath.com dharmpath