कोच्चि, 2 जनवरी (आईएएनएस)। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रेंचाइजी केरला ब्लास्टर्स के मुख्य कोच रेने मुलेंस्टीन ने अपनी टीम के खराब प्रदर्शन को देखते हुए पदत्याग दिया है।
ब्लास्टर्स के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “हां, रेने ने इस्तीफा दे दिया है। क्लब बाद में इस सम्बंध में आधिकारिक घोषणा करेगा।”
बीते साल फाइनल खेलने वाली ब्लास्टर्स टीम ने इस सीजन में अब तक बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया है। उसे सात मैचों में सिर्फ एक जीत मिल सकी है।
कोच्चि की यह टीम अभी 10 टीमों की तालिका में आठवें स्थान पर है।
dharmpath.com dharmpath