केरला ब्लास्टर्स ने चाड के मिडफील्डर महामात से करार किया

कोच्चि, 24 अगस्त (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) फ्रेंचाइजी-केरला ब्लाटर्स ने नए सीजन के लिए चाड के मिडफील्डर अजराक महामात के साथ करार किया है।

महामात ने इस करार के बाद कहा, “मैं काफी रोमांचित हूं। मैं आईएसएल में अपनी नई टीम के लिए शत-प्रतिशत प्रदर्शन करने का प्रयास करूंगा। आईएसएल में प्रतिस्पर्धा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का है और मैं कोच स्टीव कोप्पेल की देखरेख में खेलने को लेकर उत्सुक हूं।”

महामात ने अपने देश चाड के लिए सितम्बर 2008 में सूडान के खिलाफ खेलते हुए पदार्पण किया था।

आईएसएल के तीसरे संस्करण का आगाज सितम्बर में होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493