केरल की फिल्मी हस्तियां परिणय सूत्र में बंधे

कोच्चि, 25 नवंबर (आईएएनएस)। मलयालम फिल्म उद्योग के ‘लैला-मंजनू’ माने जाने वाले काव्या माधवन और दिलीप ने शुक्रवार को शादी रचा ली। दोनों के रिश्ते लंबे समय से चर्चा का विषय बने हुए थे।

काव्या और दिलीप अपने करीबी मित्रों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में यहां एक होटल में परिणय सूत्र में बंधे।

दोनों तलाकशुदा कलाकारों की यह दूसरी शादी है। दिलीप ने 1998 में लोकप्रिय अभिनेत्री मंजू वारियर से शादी की थी। दिलीप से शादी के बाद अभिनेत्री ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था।

वहीं काव्या ने 2009 में एक कंप्यूटर इंजीनियर से शादी की और महज एक साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया।

बेहद गोपनीय अंदाज में हुई शादी के बारे में जब मीडिया और अन्य लोगों को पता चला तो वे हैरान रह गए।

अभिनेत्री मेनका के मुताबिक, “कुछ घंटे पहले ही मुझे इस बारे में पता चला। मेरे पति (निर्माता सुरेश) ने मुझे बताया कि उन्हें एक मंदिर जाना है। शायद वह जानते थे। वैसे, यह हम सबके लिए अच्छी खबर है।”

विवाह स्थल पर मौजूद निर्माता रंजीत ने कहा, “इस जोड़े के करीबी लोग ही आज यहां मौजूद हैं और यह दोनों परिवारों के सहयोग से हुआ है।”

दिग्गज निर्देशक कमल ने कहा कि आखिरकर फिजूल की अटकलों का अंत हो गया। इस शादी से दिलीप की बेटी भी खुश है।

दोनों ने ‘मीशामाधवन’, ‘थेनकासिपत्तेनेन्म’ सहित 21 फिल्मों में साथ काम किया है। 2016 में फिल्मकार अदूर गोपालकृष्णन की फिल्म ‘पिन्नेयम’ में भी दोनों साथ नजर आए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493