केरल तट पर जहाज ने मछली पकड़ने वाली नाव को मारी टक्कर

कोल्लम, 26 अगस्त (आईएएनएस)। केरल के कोल्लम समुद्र तट पर एक समुद्री जहाज ने 39 नॉटिकल मील की रफ्तार से एक मछली पकड़ने वाले नाव को टक्कर मार दी। केरल के मत्स्य मंत्री जे.मर्सीकुट्टी अम्मा ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने मीडिया से कहा कि यह दुर्घटना दोपहर के 12.15 बजे हुई और सभी मछुआरों को स्थानीय मछुआरों द्वारा बचा लिया गया।

अम्मा ने कहा, “भारतीय नौसेना समेत सभी संबंधित अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और उन्होंने जहाज का पता लगाने का काम शुरू कर दिया है। मछली पकड़ने वाली नाव पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है।”

एक नौसैनिक प्रवक्ता ने बताया कि अधिकारियों ने पहले जहाज के बारे में पता लगाने का प्रयास किया।

प्रवक्ता ने कहा, “अभी नाव को टक्कर मारने वाले जहाज के बारे में बताना सही नहीं होगा क्योंकि दुर्घटना के समय वहां पर और भी जहाज मौजूद थे। अधिकारी ही हमें वैज्ञानिक तंत्र के माध्यम से ही यह बता पाएंगे कि किस जहाज ने नाव को टक्कर मारी थी।”

इस वर्ष जून में कोच्चि तट के करीब एक ग्रीक मालवाहक जहाज ने मछुआरों की एक नाव को टक्कर मार दी थी जिससे दो मछुआरों की मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493