केरल पर्यटन करेगा सेंट पीटर्सबर्ग के साथ करेगा समझौता

नई दिल्ली, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। केरल पर्यटन और सेंट पीटर्सबर्ग का पर्यटन विभाग दूसरे सबसे बड़े रूसी शहर पीटर्सबर्ग से तिरुवनंतपुरम और कोच्चि में पर्यटकों के आगमन को बढ़ावा देने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करेंगे।

केरल के पर्यटन सचिव जी. कमला वर्धन राव और सेंट पीटर्सबर्ग में भारत के महावाणिज्य दूत अरुण कुमार शर्मा और सेंट पीटर्सबर्ग पर्यटन उपाध्यक्ष रीमा सचिनोवा के बीच हुई बैठक में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर समझौता के लिए मार्ग प्रशस्त किया, जिससे सेंट पीटर्सबर्ग के ऐतिहासिक शहर से केरल में पर्यटकों के आगमन को एक बड़ा प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

केरल पर्यटन का मास्को में आयोजित यात्रा और पर्यटन के लिए चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले, ओटीडीवाईकेएच लीजर 2015 में व्यस्त कार्यक्रम रहा। केरल पर्यटन ने 21 सितंबर को सेंट पीटर्सबर्ग के बंदरगाह शहर में एक रोड शो भी आयोजित किया। रोड शो के तहत व्यापार और मीडिया की बैठकों का आयोजन किया, जिसमें रूसी व्यापार बिरादरी से काफी लोग शामिल हुए।

केरल के पर्यटन मंत्री ए. पी. अनिल कुमार ने कहा, “हमें यहां के लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। रूसी लोग हमारे राज्य के बारे में और अधिक जानने में काफी रुचि दिखाई।”

अरुण कुमार शर्मा इस समारोह में मुख्य अतिथि थे जबकि केरल प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पर्यटन सचिव ने किया। राव ने कहा, “2014 में, रूस से यहां 35,010 पर्यटक आये। इस रोड शो के साथ, हम रूसी पर्यटकों के आगमन में प्रत्यक्ष वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं।”

राज्य के प्रतिनिधिमंडल के साथ-साथ रोड शो में भाग लेने वाले केरल के दस व्यापार भागीदारों में आबाद होटल्स एंड रिजॉर्ट्स, आयुर्वेदमना ग्रूप, सीजीएच अर्थ, कैराली – आयुर्वेदिक हीलिंग विलेज, निर्मयम हेरिटेज आयुर्वेद र्रिटीट, पूवार आइजलैंड रिजॉर्ट, सोमाथीरम आयुर्वेद ग्रूप, द पॉल रिजॉर्ट्स एंड होटल्स, द राविज और द सिल्वर टिप्स शामिल थे।

शर्मा ने रूस और केरल के बीच व्यापार संबंधों को मजबूत करने के लिए व्यापार भागीदारों के साथ विभिन्न उपायों पर चर्चा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493