केरल पर्यटन को आउटस्टैंडिंग कांटेंट के लिए वेब रत्न पुरस्कार

images (2)नई दिल्ली, 25 मार्च (आईएएनएस)। केरल पर्यटन को इंटरनेट के माध्यम से आदर्श ई-गवर्नेस पहल के लिए 2014 के लिए राष्ट्रीय वेब रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। केरल पर्यटन की वेबसाइट ने नेशनल पोर्टल ऑफ इंडिया के दायरे में केंद्र सरकार द्वारा संस्थापित वेब रत्न पुरस्कार के ‘आउटस्टैंडिंग कांटेंट’ में स्वर्ण पदक जीता।

केरल के पर्यटन सचिव जी. कमला वधार्ना राव ने बुधवार को केन्द्रीय संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद से पुरस्कार प्राप्त किया।

पुरस्कार समारोह राष्ट्रीय राजधानी में इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित किया गया था। इनविस मल्टीमीडिया द्वारा डिजाइन और देखरेख में तैयार की गई केरल पर्यटन वेबसाइट, दुनिया में शीर्ष पर्यटन पोर्टल में से एक है।

केरल पर्यटन वेबसाइट ने दुनिया भर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी के अपने अभिनव प्रयोग के लिए पांच राष्ट्रीय पुरस्कार और प्रशांत एशिया ट्रैवल एसोसिएशन (पाटा) गोल्ड अवार्ड सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीता है।

केरल के पर्यटन मंत्री ए. पी. अनिल कुमार ने कहा, “वेब रत्न पुरस्कार दुनिया में सबसे सुंदर स्थलों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराये रहने के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी का अभिनव प्रयोग करने के लिए हमारे द्वारा किये जा रहे प्रयासों को जारी रखने के लिए एक सम्मान है।”

1998 में शुरू की गयी, केरल पर्यटन वेबसाइट को पिछले एक साल में करीब 40 लाख 20 हजार विजिटर्स और एक करोड़ 40 लाख पेज व्यूज प्राप्त हुए। अच्छी गुणवत्ता की पाठ्य सामग्रियों और तस्वीरों के साथ, यह वेबसाइट अभी वर्तमान में 11 भारतीय भाषाओं के अलावा, अंग्रेजी, फ्रेंच, जर्मन, इतालवी, स्पेनिश, रूसी, जापानी, अरबी भाषाओं में उपलब्ध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493