केरल में 8 अप्रैल को रिलीज होगी ‘द जंगल बुक’

चेन्नई, 24 फरवरी (आईएएनएस)। डिजनी की बहुप्रतीक्षित एनीमेशन फिल्म ‘द जंगल बुक’ 3डी और 2के प्रारूपों के साथ ग्लोबल युनाइटेड मीडिया माध्यम से केरल में आठ अप्रैल को रिलीज की जाएगी।

चेन्नई, 24 फरवरी (आईएएनएस)। डिजनी की बहुप्रतीक्षित एनीमेशन फिल्म ‘द जंगल बुक’ 3डी और 2के प्रारूपों के साथ ग्लोबल युनाइटेड मीडिया माध्यम से केरल में आठ अप्रैल को रिलीज की जाएगी।

आधिकारिक रूप से सोमवार रात जारी एक बयान के मुताबिक, केरल में फिल्म की रिलीज को लेकर निर्माता काफी उत्साहित हैं।

इस फिल्म का निर्देशन जॉन फैवरो ने किया है। फिल्म में बिल मरे, बेन किंग्सले, इदरिस अल्बा, स्कारलेट जोहान्सन और क्रिस्टोफर वाकेन जैसे कलाकारों ने अपनी आवाजें दी हैं।

यह रु डयार्ड किपलिंग की कहानियों के संग्रह पर आधारित है, जिसमें भारतीय-अमेरिकी नील सेठी ने मोगली की भूमिका निभाई है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493