समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, केरी ने वाशिंगटन में इराक के समर्थन में आयोजित एक सम्मेलन में कहा, “मिस्टर गुलेन के संदर्भ में हम तुर्की में हमारे मित्रों, हमारे सहयोगियों से लगातार कह रहे हैं कि हमें सबूत चाहिए।”
उन्होंने कहा, “प्रत्यर्पण के लिए हमारे नियन बहुत ही सख्त हैं, इसके लिए पुख्ता सबूतों की जरूरत पड़ेगी।”
तुर्की में शुक्रवार को हुए तख्तापलत के असफल में 290 लोग मारे गए। इनमें 190 नागरिक और 100 से अधिक तख्तापलट में शामिल विद्रोही थे।
केरी ने कहा कि उन्होंने तुर्की के विदेश मंत्री मेवलुत कावुसोग्लू से आरोप लगाने के बजाए सबूत भेजने का आग्रह किया है। हमें कोई फैसला लेने के लिए सबूत की जरूरत पड़ेगी।
dharmpath.com dharmpath