केरी ने साल के आखिर में नेपाल दौरे की उम्मीद जताई

काठमांडू, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के विदेश मंत्री जॉन केरी ने इस साल के आखिर में नेपाल दौरे पर आने की उम्मीद जताई है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने वाशिंगटन स्थित नेपाल के दूतावास की ओर से जारी एक बयान के हवाले से कहा कि केरी ने सोमवार को दौरे पर आए नेपाल के उप प्रधानमंत्री कमल थापा के साथ हुई एक मुलाकात के दौरान कहा कि वह जल्द से जल्द नेपाल दौरा करने के इच्छुक हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दौरा इस साल के आखिर में हो सकता है।

थापा विदेश मामलों के भी प्रभारी हैं। उन्होंने केरी को देश के वर्तमान राजनीतिक हालात, संविधान प्रचार व इसके संशोधन के बारे में भी विस्तार से बताया।

उन्होंने केरी को नेपाल की सरकार द्वारा चलाए जा रहे भूकंप संबंधी मरम्मत व पुनर्वास कार्यो के बारे में भी बताया। उल्लेखनीय है कि पिछले साल 25 अप्रैल को आए विनाशकारी भूकंप में काठमांडू घाटी स्थित सांस्कृतिक धरोहर सहित जानमाल को भारी नुकसान पहुंचा था।

थापा ने अमेरिका की सरकार द्वारा नेपाल को आर्थिक व वित्तीय सहयोग जारी रखने की भी सराहना की और भविष्य में मदद व सहयोग के स्तर को बढ़ाने की उम्मीद जताई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493